फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ाें गांवों की बिजली गुल

Sat, 16 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस समय जिले में करीब 135 ट्रांसफार्मर खराब हैं। ट्रांसफार्मर समय से न बदलने जाने से सैकड़ों गांव अंधेरे में हैं। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का  सामना करना पड़ रहा है। 72 घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मर बदलने का दावा फेल होता नजर आ रहा है। आधे से अधिक ट्रांसफार्मर केवल बारिश के चलते फुंक गए हैं। जो ट्रांसफार्मर बदले भी जा रहे हैं वे लगाते दोबारा जल जा रहे हैं।
विज्ञापन



इस समय जिले को बिजली आपूर्ति ठीक ढंग से मिल रही है, मगर उसका लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह जगह-जगह के ट्रांसफार्मरों का खराब होना है। बिजली विभाग के सूत्रों की मानें तो एक्सईएन प्रथम के क्षेत्र में सौ के आस-पास ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। इसमें 25 ट्रांसफार्मर  63 और 100 की क्षमता वाले ट्रांसफार्मर शामिल हैं। पट्टी, सदर के अलावा शहर के भी ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिली है। लगभग ऐसी ही स्थिति एक्सईएन द्वितीय के यहां छोटा-बड़ा मिलाकर करीब 35 ट्रांसफार्मर खराब है। लालगंज और कुंडा के चकवड़, लरु, गयासपुर और महिमामऊ का ट्रांसफार्मर कई दिनों से फुंका हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पिछली बार बारिश से ही खराब है। मगर ट्रांसफार्मर को बदलने की जरूरत नहीं समझी जा रही है। वैसे तो बदलने का शासनादेश 72 घंटे का है। एक्सईएन प्रथम एसपी मिश्रा ने बताया कि उनके यहां छोटे-बड़े मिलाकर करीब सौ के आस-पास खराब हुए हैं। इसमें से अधिकांश बारिश में जले हैं। इनको ठीक करने के लिये स्टोर भेजा जा रहा है। एक्सईएन द्वितीय ओपी मिश्रा ने बताया कि उनके इलाके में 35 के आस-पास खराब हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें