फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा और तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में मिट्टी की ढुलाई कर रहे डंपर की टक्कर से रात करीब दो बजे बिजली का खंभा और तार टूटकर गिर गया। इस कारण बाघराय बाजार के करीब 350 उपभोक्ताओं को रात में गर्मी की मार झेलनी पड़ी। 14 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन

हाईवे निर्माण में लगे डंपर दिन-रात मिट्टी की ढुलाई कर रहे हैं। बृहस्पतिवार रात मिट्टी उतारने के बाद डंपर चालक प्रेशर ट्रॉली गिराना भूल गया। तेज रफ्तार से डंपर रास्ते से निकला निकला तो पहले रामफेर सिंह का बिजली का केबल, बृजेश सिंह के कमरे की दीवार की रेलिंग, दिनेश सिंह, दीनानाथ मिश्र समेत अन्य का केबल तोड़ते हुए बाघराय मार्केट के बिजली के खंभे से टकरा गया।
बाजार के लोगों की सूचना पर उपकेंद्र से पूरे बाजार की लाइट काट दी गई। इसके बाद डंपर चालक हाईटेंशन लाइन को तोड़कर भाग निकला। वहीं, बिजली गुल होते ही पूरा बाजार अंधेरे में डूब गया। सुबह एसडीओ पवन गुप्ता, जेई एसके सेन अन्य कर्मचारियों के साथ तार खींचने, खंभा लगाने के काम में जुटे रहे। एसडीओ ने बताया कि शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें