फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम में कैद हुआ 87 प्रत्याशियों का भाग्य

Fri, 24 Feb 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले की सात विधानसभाओं के लिए गुरुवार को हुए मतदान में जिले के 56.7 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। कुंडा विधानसभा में सबसे अधिक 59 प्रतिशत और रानीगंज में सबसे कम 55 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मतदान के  साथ ही जिले के 87 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। सुबह मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा, मगर दिन चढ़ने के  साथ ही वोटिंग का प्रतिशत बढ़ता गया।

गुरुवार को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए लोगों ने बढ़कर हिस्सा लिया। महिला, युवा और बुजुर्गों के उत्साह का परिणाम रहा कि मतदान प्रतिशत बढ़कर 56.7 प्रतिशत पर पहुंच गया। कुंडा विधानसभा में सबसे अधिक 59 प्रतिशत, बाबागंज में 57 प्रतिशत, सदर 56 प्रतिशत, पट्टी 58 प्रतिशत, रामपुरखास 56 प्रतिशत, विश्वनाथगंज 56 प्रतिशत, और रानीगंज में 55 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई थी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर भारी संख्या पुलिस बल तैनात होने से बूथों पर लुटेरों की दाल नहीं गली।

सुबह मतदान प्रतिशत कम रहा मगर दिन चढ़ने के  साथ ही मतदान के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होती गई। बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने बढ़कर हिस्सा लिया। डीएम डॉ. आदर्श सिंह और एसपी रोहन पी. कनय मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन


शुरुआती दौर में दनादन वोट
माक पोल बाद सुबह सात बजे से यहां मतदान शुरू हुआ। सुबह के वक्त वोटर तेजी से मतदान किए। करीब 11.30 के बाद मतदाताओं की हिम्मत जवाब देने लगी। शायद यही कारण रहा कि अधिकांश बूथों पर वोटरों की लंबी कतार सिकुड़ गई। दोपहर बाद बूथों पर फिर धीरे-धीरे कतार बढने लगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें