वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर भुआलपुर डोमीपुर में शनिवार की देर रात बेकाबू कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला गीता सिंह की मौत हो गई। हादसे में दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
कोतवाली देहात के भुआलपुर डोमीपुर की रहने वाली गीता सिंह (62) शनिवार की रात पड़ोस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। देर रात पड़ोस की रहने वाली रुचि तिवारी (30) को वह घर तक पहुंचाने जा रही थी। इस बीच लालगंज से मोहनगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रुचि को उपचार के लिए एसआरएन रेफर कर दिया।