फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल होने के चार दिन बाद बुधवार को इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।लालगंज कोतवाली के नया पुरवा निवासी राधेश्याम शुक्ल (62) रविवार की शाम बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के समीप अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। हालत में कुछ सुधार होने पर उन्हें घर ले आए। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लालगंज ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें