देहात कोतवाली क्षेत्र के सराय खंडेराय स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे पेट्रोल में मिलावट को लेकर कर्मचारी और ग्राहक में मारपीट हो गई। हंगामे की जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में ले लिया ग्राहक संजय का आरोप है कि वह बाइक में पेट्रोल लेने टंकी पर पहुंचा था। पेट्रोल लेने के बाद बाइक चालू नहीं हो रही थी। उसने बोतल में पेट्रोल निकालकर देखा तो उसे तेल में पानी के मिलावट की जानकारी हुई। शिकायत करने पर पेट्रोल पंप कर्मी राम बहाल और ग्राहक संजय के बीच मारपीट शुरू हो गई। हंगामा होने पर पर राहगीरों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पूर्ति विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। डीएसओ अनुभव त्रिवेदी ने बताया कि पेट्रोल वाले बोतल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तेल में मिलावटी पदार्थ जैसा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।