फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सूर्यगढ़ गांव में सोमवार शाम सांड़ के हमले में 65 वर्षीय कृष्णकांत द्विवेदी की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

कृष्णकांत द्विवेदी अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। खेत में घुसे सांड़ को भगाने के प्रयास में उसने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह सांड़ पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका था। गांव में लंबे समय से भय का माहौल था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। उन्होंने छुट्टा मवेशियों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें