फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत

Sat, 17 Jun 2023 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

बीरापुर। फतनपुर थाना क्षेत्र के सिलौधी गांव निवासी दान बहादुर सिंह 75 की शुक्रवार की रात अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी भागे। वहां से प्राइवेट अस्पताल ले गए लेकिन उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम रहा। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वह काफी समय से क्षय रोग से पीड़ित था। संवाद




संदिग्ध हालत में वृद्धा की मौत
मानधाता। पनियारी निवासी ऊषा देवी 68 की तबियत खराब होने के कारण प्रयागराज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। उनकी कोई संतान नहीं थी। उसने अपने देवर की नातिन को गोद लिया था। जिसे संपत्ति की वसीयत कर दी थी। परिजन शव को लेकर प्रयागराज जा रहे थे तभी मृतका के दूसरे देवर ने पुलिस को सूचना देते हुए उसकी मौत पर संदेह जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानधाता थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि वृद्धा की मौत बीमारी से हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



कुएं में गिरे युवक को निकाला
गड़वारा। नगर पंचायत गड़वारा निवासी दयाराम के बेटे रमाशंकर गुप्ता 23 मानसिक रूप से बीमार रहता है। शनिवार को वह कुएं में गिर गया। लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें