फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दो मासूम समेत मां का शव घर पहुंचने पर कोहराम, हादसे में हुई थीं तीनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना पर परदेश से रवाना हुए परिजन, आज अंतिम संस्कार
विज्ञापन

फोटो33, 34
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। दो मासूम बच्चों व मां का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के परदेश से घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेकाबू कार की टक्कर में तीनों की मौत हो गई थी। पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोठवा निवासी मीनू देवी शुक्रवार की शाम पुत्र ऋतिक(5) व कार्तिक(3) को लेकर किठावर बाजार खरीदारी करने जा रही थी। गांव के समीप साधन की प्रतीक्षा कर रही मीनू व उसके दोनों पुत्रों को बेकाबू कार ने रौंद दिया। हादसे में मां व बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे बेटे की उपचार के दौरान रात में सांस थम गर्ई। हादसे के दूसरे दिन तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम के बाद शनिवार की शाम तीनों शव घर पहुंचे तो पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना की जानकारी अहमदाबाद में रोजी रोटी के सिलसिले में गए मृतका के पति राजेश कुंभार को हुई तो रोते बिलखते वह अपने बड़े भाई बबलू के साथ घर के लिए रवाना हो गया। परिजनों के मुताबिक रविवार को दोनों घर पहुंचेंगे, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। सांगीपुर एसओ मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें