दिलीपपुर थाना क्षेत्र के ताला मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा निवासी रामसूरत मिश्र (60) रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक से चिलबिला की तरफ आ रहे थे। ताला मोड़ के समीप पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। बुजुर्ग को मृत देख परिजन रोने बिलखने लगे।