फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता महोत्सव का रंगारंग आगाज, हर-हर महादेव के जयकारे की रही गूंज

विज्ञापन
घुइसरनाथ धाम में आयोजित राष्ट्रीय एकता महोत्सव में लोकनृत्य करते कलाकार। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बाबा घुइसरनाथधाम में गुरुवार को राष्ट्रीय एकता महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। सांस्कृतिक रंगमंच से कलाकारों की शिववंदना, शिव तांडव व नृत्य की प्रस्तुतियां देख लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। बाबा घुइसरनाथ धाम परिसर भक्ति और आस्था से सराबोर हो उठा। पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह प्रस्तुतियां देश की कौमी एकता और विविध संस्कृतियों के मिलन का सशक्त संदेश दे रही हैं। प्रमोद तिवारी ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों का महोत्सव आयेाजन समिति की ओर से सम्मान किया। शाम होते ही रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटों से पूरा धाम जगमग हो उठा।
नेहरू युवा केंद्र तथा उत्तर मध्यम सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के कलाकारों ने अवध तथा व्रज की ग्रामीण कलाओं तथा संस्कृतियों का अनूठा प्रदर्शन किया। कलाकारों में हीरालाल की टीमा का कहरवा गीत एवं नृत्य, मृदंगा में पन्नेलाल व साथी कलाकारों की प्रस्तुति खूब भायी। इसके बाद दयाशंकर और साथी कलाकारों ने बिरहा की धुन छेड़ी तो दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन

इसके बाद लोकगीत व लोक नृत्य एवं सरिता की मृदुल प्रस्तुतियों से हर कोई भक्ति आस्था से सरोबार हो उठा। इस दौरान उपजिलाधिकारी वीके प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक जगमोहन, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, भगवती प्रसाद तिवारी अशोक सिंह, सुधाकर पांडेय, रामबोध, लाल सुनील प्रताप, रामकृपाल पासी, दुगपाल यादव आदि मौजूद रहे।

बाबा घुइसरनाथ धाम में आयोजति राष्ट्रीय एकता महोत्सव के उद्घाटन पर बोलते पूर्व राज्यसभा सांसद प्- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें