चिकित्सकों की कमी से अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नए वर्ष पर 18 नए चिकित्सक ज्वाइन करने जा रहे हैं।
सरकारी अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे थे। वर्ष 2016 में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। छोटी-छोटी जांच के लिए इलाहाबाद तक चक्कर काटना पड़ा। स्वास्थ्य मंत्री ने जनपद में चिकित्सकों की कमी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था। 24 नए चिकित्सकों की तैनाती भी की। 29 दिसंबर तक ज्वाइन करने के लिए चिकित्सकों को आदेश दिया गया था। 18 नए चिकित्सक 31 29 दिसंबर को अस्पताल पहुंच गए और सीएमओ से मिलकर 01 जनवरी 2017 को ज्वाइन करने की बात कहकर लौट गए। सीएमओ ने बताया कि नए वर्ष पर चिकित्सक ज्वाइन कर लेंगे। इससे स्वास्थ्य सेवा में आ रही सबसे बड़ी समस्या दूर हो जाएगी।