फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ शिक्षामित्रों ने ठुकराई काउंसलिंग

Thu, 23 Apr 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 1501 शिक्षामित्रों में आठ ने काउंसलिंग ठुकरा दी है। पांच दिन चली काउंसलिंग में छूटने वाले दस अभ्यर्थियों ने बुधवार को पहुंचकर अपने मूल कागजात जमा किए। काउंसलिंग के अंतिम दिन 335 अभ्यर्थियों को आना था, इसमें से एक अभ्यर्थी ने प्रतिभाग नहीं किया।
विज्ञापन


बुधवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन की काउंसलिंग में 335 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, इसमें 334 ने पहुंचकर अपने अभिलेख जमा किए। पांच दिन चली काउंसलिंग में 18 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग ठुकरा दी थी, मगर अंतिम दिन दस ने प्रतिभाग किया। इस प्रकार आठ शिक्षामित्र ऐसे हैं जिन्होंने अध्यापक की नौकरी ठुकरा दी है। बुधवार को काउंसलिंग पूरी होने के बाद विभाग ने 25 अप्रैल को महिला और  विकलांगों को विकल्प पत्र भरने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें