जनपदीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयनित मंडलीय टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़
प्रतापगढ़। महावीर सिंह इंटर कॉलेज खीची पूरे गिरवर अजगरा में कुश्ती की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन हुआ। रामकुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में मंडल में खेलने के लिए आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें बालक वर्ग में पंडित जवाहर लाल इंटर कॉलेज के 14 वर्षीय छात्र रेहान, जगेशरगंज के एमबीएस स्कूल के 17 वर्षीय छात्र शिवम और शनि, राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र अनुभव, रितेश, पीबी कॉलेज के छात्र सचिन और एमबीएस के छात्र अभयदीप का चयन हुआ है। वहीं, बालिका वर्ग में 14 वर्षीय बबिता वर्मा और कंचन का चयन हुआ है। इस मौके पर सुशील सिंह, सालिक राम प्रजापति, अखिलेश सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, प्रियंका सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव दिनेश चंद्र पांडेय और बीएसए भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद