फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मॉडल गोशाला के रूप में विकसित होंगे आठ कांजी हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के आठ कांजी हाउस को मॉडल गोशाला के रूप में विकसित किया जाएगा। वर्मी कंपोस्ट, जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण यहीं दिया जाएगा। जिले के 83 गोशालाओं में 15,640 गोवंश संरक्षित किए गए हैं। इनमें आठ कांजी हाउस में 303 गोवंश संरक्षित हैं।
विज्ञापन

कांजी हाउस को मॉडल गोशाला के रूप में विकसित करने का आदेश डीएम शिव सहाय अवस्थी ने दिया है। पशुपालन विभाग ने कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। गोशालाओं में नेपियर घास (चरी) उगाई जाएगी। गोशालाओं में जैविक उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना से पशुपालकों को लाभान्वित करने का भी निर्देश दिया गया है। समय-समय पर एसडीएम गोशलाओं की मानीटरिंग भी करेंगे। प्रत्येक माह रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी।
....................
कैटल कैचर की बढ़ेगी उपलब्धता
डीएम शिव सहाय अवस्थी ने मॉडल कांजी हाउस में मवेशियों को पकड़ने वाले कैटल कैचर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का भी आदेश दिया है। ताकि सड़कों को घूम रहे मवेशियों को पकड़ा जा सके। सीवीओ डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि कांजी हाउस को मॉडल गोशाला के रूप में विकसित करने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। प्रत्येक विकासखंडों में चार-चार गोशालाएं भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें