फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

विज्ञापन
बकरीद पर एक दुसरे के गले मिलकर बधाई देते बच्चे। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
ईद उल अजहा शनिवार को जिलेभर में पूरी अकीदत के साथ मनाई गई। कोरोना के संक्रमण के चलते लोगों ने घरों में ही ईद उल अजहा की नमाज अदा की। घरों में ही कुर्बानी देकर मुल्क में अमन-चैन और कोरोना के जल्द खात्मे की दुआएं मांगीं। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के बीच एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी।
विज्ञापन

जिले मेें तीन दिन तक पर्व मनाने का सिलसिला चलता है। हैसियत के मुताबिक अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी के लिए लोग काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे। शनिवार को सुबह कोरोना के संक्रमण के चलते ईदगाह व मस्जिदों के बजाए लोगों ने परिवार के साथ घरों में ही नमाज अदा की।
इसके बाद कुर्बानी दी गई। शहर के भुलियापुर ईदगाह, अबुल कलाम मस्जिद, बलीपुर मस्जिद में पांच-पांच लोगों ने नमाज अदा की। नामाजियों ने मुल्क की सलामती व खुशहाली की दुआएं मांगी। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी। अंचल के रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा व सदर क्षेत्र में भी घरों में लोगों ने नामाज अदा की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

वीडियो कांलिंग और व्हाट्सएप पर दी मुबारकबाद
ईद उल अजहा का पर्व कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लोगों ने घर पर ही मनाया। फोन व वीडियो कालिंग के जरिए लोगों ने रिश्तेदारों, मित्रों एवं पड़ोसियों को शुभकामनाएं दीं।

आजाद नगर में बकरीद पर घर में नमाज पढ़ दुआ करता परिवार।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें