फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की तैयारी में तेज हुई खरीदारी

Tue, 05 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
eid
विज्ञापन
पाक रमजान माह के आखिरी दिनों में ईद की खरीदारी तेज हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के बाजारों में मंगलवार को ग्राहकों की भीड़  कुर्ता, पयजामा संग सेवईं की दुकानों पर डटी रही। 29वें रमजान के दिन ईद की खरीदारी आखिरी दौर में है। रुक- रुककर हो रही बरसात के बावजूद दुकानों पर ग्राहकों का रेला लगा हुआ है। रेडीमेड कपड़ों के साथ ही चूड़ी, क्रॉकरी, सेर्वइं, जूता-चप्पल की दुकानों पर ग्राहकोें की खासी भीड़ लगी रही। हर कोई अपना मनपसंद कुर्ता-पयजामा लेना चाहता था। बच्चे रेडीमेड कुर्ता पायजाता के साथ ही सूट भी खरीद रहे थे। बच्चों का मोदी सूट खूब बिका। ग्रामीण अंचल की महिलाएं दिन में बाजार पहुंचकर खरीदारी करती दिखीं। जबकि शहर की महिलाएं रात में सामान खरीदने के लिए घर से निकल रहीं हैं। रात 11 बजे तक दुकानें ग्राहकों के चलते खोली जा रहीं हैं। क्रॉकरी के दुकानों पर लोग प्याली, गिलास, चम्मच समेत अन्य सामान खरीदते नजर आए। सेवईं की दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ लगी रही। ईद के लिए खास किमामी सेवईं की खरीदारी होती रही। इसके अलावा मेहमानों को छोला, दही बड़ा समेत दूसरे पकवान बनाने के लिए भी सामान लोग खरीदते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें