फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी डंडे से पीटकर अंडा विक्रेता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फूटे अंडे बदलने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। बचाने दौड़ी पत्नी को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे दो बेटों को भी पीटकर हमलावर भाग निकले। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। घायलों को लेकर लोग घर चले गए। लालगंज पुलिस को दो घंटे बाद घटना की जानकारी हो सकी।
लालगंज कोतवाली के रानीगंज अजगरा निवासी इस्माइल (50) पुत्र रफीक घर के पास ही अंडे की दुकान लगाता था। सोमवार शाम करीब सात बजे गांव का ही एक युवक उसकी दुकान पर अंडा लेने पहुंचा। अंडा खरीदने के बाद वह घर चला गया। घर पहुंचने पर एक अंडा फूटा निकला। जिसे लौटाने के लिए युवक अपने कुछ साथियों के साथ इस्माइल की दुकान पर पहुंचा।
विज्ञापन

फूटे अंडे को लौटाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। दुकानदार ने अंडा बदलने से मना कर दिया। जिसे लेकर बात बढ़ गई और युवकों ने अंडा विक्रेता पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। यह देख पत्नी तकदीरुल निशा (45), बेटे सैफ (15) और इंसाफ (12) उसे बचाने के लिए दौड़े। हमलावरों ने तीनों पर हमला बोल दिया।
आसपास के लोगों के दौड़ने पर वे भाग निकले। गंभीर रूप से घायलों को पड़ोस के लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने इस्माइल को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों को उपचार के बाद पड़ोसी घर लेकर चले गए। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को मार्चरी में बंद कर पुलिस को सूचना भेज दी।
घटना के दो घंटे बाद भी लालगंज पुलिस को भनक तक नहीं लगी। लालगंज कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी अभी मिली है। वह मौके पर पहुंचने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें