बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में चोरों द्वारा लगाई गयी सेंध
- फोटो : प्रतापगढ़
स्थानीय पुलिस चौकी से चंद कदम दूर बदमाशों ने ग्रामीण बैंक की दीवार में सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। देल्हूपुर पुलिस चौकी के करीब ही दुर्गागंज रोड पर स्थित ग्रामीण बैंक में बुधवार रात चोर पीछे की दीवार से सेंध लगाकर घुसे।
चोर रोशनदान के सहारे तिजोरी वाले कमरे में घुस गए। चोरों ने पहले अलार्म का तार काटा। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। फिर तिजोरी को तोडने लगे, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। तिजोरी में लाखों रुपये रखे हुए थे।
बुधवार की सुबह जानकारी होने पर पहुंचे शाखा प्रबंधक सत्यम कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ रानीगंज अंजनी राय भी मौके पर पहुंचे। बैंक शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक का कैश व कागजात पूरी तरह सुरक्षित हैं। केवल कैमरे तोड़े गए हैं। चोर डीवीआर उठा ले गए हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर
रही है।