फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी छोड़कर गायब शिक्षिका निलंबित

Mon, 18 Jan 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता इलाके के प्राइमरी स्कूल सरायभूपति में तैनात शिक्षिका के काफी समय से गायब रहने पर बीएसए ने सोमवार को निलंबित कर दिया। इधर बेलखरनाथधाम के दो शिक्षकों के गायब रहने पर उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी की कहानी किसी से नहीं छिपी है। मोटी पगार लेने वाले शिक्षक अपनी इच्छा के अनुसार स्कूल जाते हैं। मानधाता इलाके के प्राइमरी स्कूल सरायभूपति में तैनात सुभद्रा राजपूत को विभाग ने नोटिस जारी किया, फिर भी वह स्कूल नहीं आईं। बीएसए माधवजी तिवारी ने सोमवार को शिक्षिका को निलंबित करते हुए सेवा समाप्ति की नोटिस जारी किया है। इधर प्राइमरी स्कूल बीबीपुर वारडीहपट्टी में तैनात शिक्षक विवेक खरे और प्रभाशंकर उपाध्याय के स्कूल से गायब रहने पर बीएसए ने वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इधर बीएसए ने चेताया है कि अगर शिक्षक स्कूल छोड़कर गायब मिले तो सीधे उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें