कड़ाके की ठंड के चलते जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। प्रभारी डीएम ने छोटे बच्चों को शीतलहर से बचाने के लिए 19 और 20 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। प्रभारी डीएम का यह आदेश परिषदीय, कान्वेंट समेत सभी बोर्डों के लिए प्रभावी होगा।