फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन भरना होगा आन्तरिक मूल्यांकन का अंक

Wed, 06 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज से मिलने वाला आन्तरिक मूल्यांकन का अंक इस वर्ष ऑनलाइन करना होगा। यूपी बोर्ड ने पहली बार यह व्यवस्था लागू करते हुए कॉलेजों को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वह ऑनलाइन फीडिंग कराएं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने इस वर्ष एक नया बदलाव किया है। हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के  आन्तरिक मूल्यांकन और इंटरमीडिएट के  परीक्षार्थियों के  खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक को अब सीधे ऑनलाइन भरना होगा। बोर्ड ने अपने काम का बोझ हल्का करने के लिए यह जिम्मेदारी अब कॉलेजों पर थोप दी है। पूर्व में यह अंक अवार्ड ब्लैंक में भरकर कॉलेज प्रशासन रजिस्ट्री के माध्यम से यूपी बोर्ड को भेजता था। बोर्ड कार्यालय इसकी फीडिंग करता था। मगर इस वर्ष यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं का अनुक्रमांक, नाम और पिता नाम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है।

 डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने बताया कि कॉलेजों को मिले पासवर्ड से लॉग इन करके वेबसाइट खोली जा सकती है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट खोलने के पहले कॉलेज के प्रिंसिपल के मोबाइल पर मैसेज भी आएगा। वेबसाइट खुलते ही कॉलेज प्रशासन हार्ड कापी डाउनलोड कर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के आंतरिक मूल्यांकन और इंटरमीडिएट के खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंकों को भरकर ऑनलाइन करेंगे। अगर इन अंकों को भरने में कोई गड़बड़ी होती है तो इसके लिए कॉलेज प्रशासन जिम्मेदार होगा। बोर्ड अंकों को सुधारने के लिए दूसरा मौका नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें