फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल के 246 और इंटर के 248 मेधावियों को मिलेगा लैपटॉप

Tue, 08 Sep 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2015 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 246 और इंटरमीडिएट के 248 मेधावियों को लैपटॉप मिलेगा। इस वर्ष सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावियों को भी योजना से लाभान्वित करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2015 में कॉलेज में स्थान बनाने वाले मेधावियों को लैपटाप देने का फैसला किया गया है। प्रदेश सरकार ने पहली बार हाईस्कूल के बच्चों को लैपटॉप देने का निर्णय लिया है। हालांकि जिले को लक्ष्य कम मिलने के कारण सिर्फ 494 छात्र-छात्राओं को ही योजना का लाभ मिलेगा। शासन ने यूपी बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 217-217 लैपटाप, सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 20-20 और आईसीएसई बोर्ड के हाईस्कूल के 09 और इंटरमीडिएट के 11 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने का फैसला किया है। लैपटाप कार्यक्रम का आयोजन कर एक ही स्थान पर सभी बोर्डों के बच्चों को वितरित किया जाएगा।

लैपटाप वितरण में अधिकारी और कर्मचारी खेल न कर सकें, इसके लिए सभी बोर्डों से डीआईओएस को सूची मुहैया कराई गई है। इन दिनों सत्यापन का कार्य तेजी से हो रहा है। डीआईओएस के निर्देशन में कर्मचारियों की टीम सत्यापन कार्य में लगी है। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि सत्यापन की कार्रवाई पूरी होती ही लैपटॉप वितरण की तिथि निश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें