फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सवारी उतारकर घर जा रहे ई-रिक्शा चालक की बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लीलापुर के रघवापुर निवासी 28 वर्षीय सौरभ पांडेय पुत्र अनिल कुमार पांडेय ई-रिक्शा चालक था। रविवार को शाम सात बजे सवारी पहुंचाकर वह घर जा रहा था। इस बीच लीलापुर के बाबूगंज डिहवा में बेकाबू ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में चालक सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन उसे लालगंज ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सौरभ की 10 माह पहले ही शादी हुई थी। मौत की जानकारी होने पर पत्नी गरिमा पांडेय बदहवास हो गई। लीलापुर एसओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें