फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पुलिस की पूछताछ में अपहृत युवती ने इश्क का किया इजहार

Thu, 15 Oct 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज थाने में अपहृत किशोरी ने पुलिस के सामने प्रेमी का बचाव करते हुए इश्क का इजहार किया। उसने बताया कि वह तीन बार प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा चुकी है। नवाबगंज इलाके से किशोरी के लापता होने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने दोनों को कंधई मोड़ से पकड़ा। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ सूरत गई थी। वहां वे पति-पत्नी की तरह जीवनयापन कर रहे थे। पुलिस ने अपहृता के पिता को बुलाकर पहचान कराई।
मिशन शक्ति टीम ने किशोरी की काउंसिलिंग की। सीओ कुंडा शिवनारायण वैस ने बताया कि अपहृता के परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को खोज लिया गया है। पूर्व में किशोरी तीन बार युवक के साथ घर छोड़कर जा चुकी है। परिजनों की तहरीर पर तीन बार प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें