फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Wed, 23 Aug 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक अ​भिषेक शुक्ला। फाइल फोटो
विज्ञापन
डंपर के चक्के में फंसकर सौ मीटर तक घिसटता रहा शव, लीलापुर थाने निकट ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा,नहीं लगाए था हेलमेट
विज्ञापन

घर से बाइक लेकर दवा लेने जा रहा था शहर, खबर मिलने पर घर में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
लीलापुर। वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार दोपहर थाने के निकट गिट्टी लदे बेकाबू डंपर ने बाइक सवार अभिषेक शुक्ल (24) को रौंद दिया। डंपर के चक्के में फंसकर उसका शव 100 मीटर तक सड़क पर घिसटता रहा। वह हेलमेट नहीं लगाए था। शव निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से पुलिस किसी तरह युवक का क्षत विक्षत शव निकाला। खबर मिलते ही घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
लालगंज कोतवाली के पूरे श्याम राय का पुरवा निवासी अभिषेक शुक्ल (24) अपनी दादी की दवा लेने व खून की जांच कराने के लिए सैंपल लेकर बाइक से शहर जा रहा था। लीलापुर थाने से महज सौ मीटर पहले वह हादसे का शिकार हो गया। शहर की ओर गिट्टी लाद कर जा रहे डंपर को ओवरटेक करते समय सामने अचानक छात्रा आ गई। जिसे बचाने की कोशिश में डंपर ने बाइक में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक पलटी और अभिषेक सड़क पर गिर पड़ा। डंपर उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अभिषेक का शव डंपर के पीछे चक्के में फंसकर करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटता रहा। सड़क पर मांस के लोथड़े और खून फैला था। आगे डंपर रोकने के बाद चालक चाभी लेकर भाग निकला।
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। डंपर के चक्के में फंसे शव को निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में ट्रक चालकों की मदद से डंपर को स्टार्ट कर क्षत विक्षत शव को बाहर निकाला गया। इस बीच अभिषेक के परिजन भी रोते- बिलखते मौके पर पहुंचे। इस मामले में मृतक अभिषेक के पिता नारेंद्र कुमार शुक्ला ने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी। लीलापुर थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
-

13 दिन पहले दिल्ली से आया था घर
मृतक के पिता नारेंद्र कुमार शुक्ला जसमेठा में धर्मकांटा पर काम करते हैं। अभिषेक अपने बड़े भाई अंकित शुक्ला के साथ दिल्ली में ही धर्मकांटा पर काम करता था। बीते दस अगस्त को वह घर आया था। जानकारी मिलने पर पिता बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं घर पर मां अमरावती रोती-बिलखती रहीं।

किसके हाथ में रंजना बांधेगी राखी
मृतक अभिषेक भाई अंकित व बहन रंजना से छोटा था। अभिषेक अपनी बहन रंजना को बेहद प्यार करता था। भाई-बहन रक्षाबंधन की तैयारी पहले से ही करने लगते थे। रक्षाबंधन करीब देख रंजना तैयारी कर रही थी तो वहीं अभिषेक राखी बंधवाने घर आ गया था। वह रक्षाबंधन के बाद ही दिल्ली जाता, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। तभी रंजना के अरमान पूरे नहीं हो सके। वह रो-रोकर अभिषेक को याद कर रही थी।
विज्ञापन


शव निकालने में जेसीबी हुई नाकाम
लालगंज से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे डंपर पर 70 टन गिट्टी लदी थी। चक्के के बीच फंसा शव निकालने के लिए पुलिस ने जेसीबी मंगाई, लेकिन नाकाम रही। काफी प्रयास के बाद भी जेसीबी से शव नहीं निकला जा सका। जेसीबी से डंपर हटाना तो दूर हिलाया नहीं जा सका। पुलिस चाह रही थी कि जेसीबी से डंपर को उठवाकर शव निकाल लिया जाए।

मृतक अभिषेक शुक्ला। फाइल फोटो

मृतक अभिषेक शुक्ला। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें