फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से सड़क पर बने हैं गड्ढे

Sun, 30 Jul 2023 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरागौरबारी से कटकामानापुर संपर्कमार्ग पर छह वर्ष से मरम्मत नहीं, दो माह में हो चुकी हैं 14 दुर्घटनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से खैरागौरबारी से कटकामानपुर संपर्क मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। विभागीय अधिकारी मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रहे हैं। सड़क के गड्ढे नहीं पाटे जा रहे हैं। चार किमी लंबी सड़क पर जून और जुलाई में अब तक14 दुर्घटनाएं हो चुकी है।


जिले के संडवा चंडिका विकास खंड के खैरागौरबारी से कटकामानापुर बाजार को जोड़ने वाली चार किमी लंबी सड़क बदहाल है। अधारपुर गांव के पास लगा कट स्टोन लगभग दस फीट गायब हो चुका है। आधारपुर गांव स्थित गो संरक्षण केंद्र के निकट सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। छतरपुर, किठावर, शाहबरी, सांगीपुर, अठेहा समेत 21 गांव के लोगों के राहगीरों के लिए यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

18 जून को अधारपुर गांव के पास गड्ढे में फिसलकर गिरने से किठावर बाजार निवासी जय प्रकाश गिर गए। इससे उनका बायां हाथ टूट गया। पीड़ित जय प्रकाश ने बताया, उस दिन बरसात हुई थी, गड्ढे में पानी भरा हुआ था, मैंने जैसे ही ब्रेक लगाया फिसलकर सड़क पर गिर पड़ा। यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।



सड़क को नए सिरे से बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, बजट मिलते ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
हरीराम मौर्य, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग


क्या कहते हैं लोग

0 इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं, मगर लोक निर्माण विभाग सड़क की मरम्मत नहीं करा रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बावजूद कोई पहल नहीं हुई है।
सत्येंद्र यादव, बीडीसी, बझान


0 लोक निर्माण विभाग बरसात से पहले ही सड़कों का गड्ढा पाटने का दावा कर रहा था, मगर हमारे क्षेत्र में एक भी सड़क के गड्ढे नहीं पाटे गए हैं। अन्य विभागों की तरह यहां भी एक कंट्रोलरूम स्थापित करना चाहिए।

शिवमंगल सरोज, सूबेदार का पुरवा


0 सांगीपुर, संडवा चंडिका ब्लाक के लोगों के लिए मुख्य मार्ग होने के बाद भी विभाग अनदेखी कर रहा है। अधारपुर गांव के पास कट स्टोन गायब है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

विवेक तिवारी, कोलबजरडीह


0 सड़क खराब होने से शहर जाने के लिए हम लोगों को पांच किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। पंद्रह वर्ष पहले सड़क बनी थी, मगर वर्तमान में सड़क की हालत बहुत खराब है।
शिव बरन सिंह, तिवारीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें