फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों से हटाई गई चटाई व कालीन, शर्तों के साथ नमाज अदा करेंगे लोग

विज्ञापन
due to rules people will pay the namaz - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोरोना महामारी को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान मस्जिदों में लोगों के नमाज पढने पर लगा प्रतिबंध सोमवार से खत्म हो जाएगा। शर्तों के साथ अब सोमवार से मस्जिदों में लोग नमाज अदा कर सकेंगे। इसके लिए रविवार को मस्जिदों से कालीन व चटाई हटाने के साथ ही साफ-सफाई का काम चलता रहा। सरकार ने सोमवार से धर्मस्थलों को खोलने का शर्तों के साथ दिशा-निर्देश जारी किया है। अभी तक केवल मस्जिदों में इमाम व मुअज्जिन ही अजान देकर फर्ज नमाज अदा करते थे। 75 दिन बाद मस्जिदों में फिर से चहल-पहल लौटेगी, लेकिन शर्तों के साथ। नमाज अदा करने के लिए एक बार में पांच ही लोग जा सकेंगे। सरकार से शर्तों के साथ मिली छूट को देखते हुए रविवार को मस्जिदों की साफ-सफाई होती रही। वहां से कालीन व चटाई हटाने के साथ ही कपड़े के पर्दों को भी निकाला जा रहा था।
विज्ञापन

वुजू बनाने के बाद लोगों के इस्तेमाल के लिए रखा तौलिया भी नहीं रहेगा। मस्जिद में टोपी भी रखने से दूरी बनाई जा रही है। नमाज पढने वाले लोग अपने घरों से जनमाज ला सकते हैं। मुफ्ती जमीलुर्रहमान कासमी ने बताया कि कोरोना जैसी वबा से बचने के लिए सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। एक साथ पांच लोग ही नमाज अदा करेंगे और सफ में दूरी भी रहे। ताकि लोग एक-दूसरे के संपर्क में न आएं। लोगों को कोशिश करनी होगी कि घर से ही वुजू बनाकर सुन्नत पढ़ें और फर्ज नमाज के लिए अजान होने के कुछ देर बाद ही मस्जिद पहुंच जाएं। मस्जिदों में वुजू करने वाले स्थान पर हाथों को सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजर व साबुन रखने की तैयारी है।
चांद तारा मस्जिद के प्रबंधक व समाजसेवी मुख्तार खान ने कोरोना महामारी को देखते हुए मस्जिद में आने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि लोगों से मुसाफा करने के साथ ही गले मिलने से दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि लोगों ने लापरवाही बरती तो इसका खामियाजा उनके परिवार के लोगों को उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें