फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन टलने से शिक्षक खुश

विज्ञापन
जीआईसी में कोरोना वायरस से बचने को मुंह ढंककर काम करते कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन टलने से शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य ठप होने से कोठार में एक बार फिर ताला लग गया है। अब तीन अप्रैल से मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होगा। इधर, यूपी बोर्ड ने 24 घंटे कोठार की वीडियोग्राफी कराने और कापियों को सुरक्षित रखने के लिए दवाओं का छिड़काव कराने को कहा है। बुधवार को जानकारी न होने के कारण दूरदराज से शिक्षक मूल्यांकन करने के लिए पहुंच गए थे। मूल्यांकन टलने की जानकारी होने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर बुधवार को चार केंद्रों के कोठार में एक बार फिर ताला लग गया। बुधवार की सुबह केंद्रों पर परीक्षक पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई कि मूल्यांकन कार्य टल गया है। जिले में 6,43,388 उत्तर पुस्तिकाएं आई हुई हैं। जिसमें दो दिन के अंदर 56,754 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। ऐसे में अभी बड़ी संख्या में बोर्ड कापियों का मूल्यांकन होना है। इधर, यूपी बोर्ड ने डीआईओएस को पत्र जारी कर सभी केंद्रों के कोठार की रखवाली सीसीटीवी कैमरे से करने और कापियों को सुरक्षित रखने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें