बाजार में खरीदारी करने का टाइम लिमिटेड होने के बाद शनिवार को बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस के मौके पर होने के बाद भी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर पाए। एक दूसरे से रगड़ते हुए लोग सब्जी खरीदने के लिए प्रयास करते रहे।
कुंडा के सब्जी मंडी में सुबह से ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। एकाएक भीड़ होने के चलते लोग एक दूसरे से छूते रहे। एक मीटर की दूरी के नियम का पालन न तो दुकानदार कर पाए और ना ही खरीदार। हालांकि सब्जीमंडी में भारी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद रही। बावजूद इसके खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ भी रही। इसके चलते उन्हें संभालना कठिन रहा। लोग जल्द से जल्द खरीदारी करके बाजार से हटने की जल्दी में दिखे। हालांकि पुलिस इस दौरान एनाउंसमेंट करती रही लेकिन उसका असर नहीं दिखा।