फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठवारा में कोरोना के संदिग्ध मरीज मिलने की सूचना ने मचाई खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा इलाके में बुधवार को दिल्ली से घर लौटे युवक के संदिग्ध कोरोना पीड़ित होने की खबर से खलबली मच गई। पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर उसे बाहर निकाला। हालांकि जांच के दौरान युवक में कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला। इसे लेकर दिन भर अफवाहों का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायमहासिंह का रहने वाला एक युवक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मंगलवार की शाम वह अपने सुलतानपुर के एक दोस्त के साथ घर पहुंचा। दोस्त उसे छोड़कर चला गया। बुधवार की सुबह तेजी से अफवाह फैली कि दिल्ली से आया युवक कोरोना से पीड़ित है। लोगों के शंका जताने पर हड़कंप मच गया। युवक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला था। इस बात की भनक लगते ही पूरे गांव के लोग खौफजदा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस उसके घर पहुंची।
एंबुलेंस बुलाने के साथ ही पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकलवाया। बाद में बाघराय से स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंच गई। टीम में शामिल डा. सुशील मिश्रा, डा. हिमानी जायसवाल ने बातचीत के बाद उसका परीक्षण किया। जांच के दौरान युवक में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले। उसने पूछताछ में बताया कि चूंकि दिल्ली में बीमारी फैली हुई है। उसे भी बुखार आ रहा था। जिसके डर से वह घर चला आया। डाक्टरों ने उसे 14 दिनों तक एकांत में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध कोरोना पीड़ित मिलने से हर कोई खौफ में दिखा। सरायमहासिंह के आसपास के गांव में भी लोग इस बात की चर्चा करने में मशगूल रहे। लोग उसे कोरोना से पीड़ित बता रहे थे। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भी खबर वायरल कर दी। जिसके बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम को भागदौड़ करनी पड़ी। भले ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक में कोरोना के लक्षण नहीं पाया, लेकिन अभी भी लोगों में खौफ समाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें