दिलीपपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार देर रात नशे में धुत बरातियों ने गांव वालों से मारपीट की। साथ ही गाड़ियों पर पत्थर चलाए। घटना में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना के दौरान गेस्ट हाउस के बाहर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
रविवार को दिलीपपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में बरात आई थी। नशे में धुत बरातियों का डीजे पर डांस व गाने को लेकर गांव वालों से विवाद किया। गांव के लोगों ने मना किया तो बरातियों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पिंटू सराेज एवं दो अन्य लोग घायल हो गए। अचानक हुई मारपीट से गेस्ट हाउस के बाहर भगदड़ मच गई। पत्थरबाजी होने से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।