नगर के रोडवेज बस डिपो के सामने से लैब टेक्निीशियन को अगवा करने के मामले में पुलिस ने स्कार्पियो को सीज कर चालक को जेल भेज दिया। अपहरण करने वाले असलहाधारियों की खोजबीन में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। विवेकनगर निवासी संजय उपाध्याय को बुधवार की रात बस डिपो से स्कार्पियो सवार असलहाधारी उठा ले गए थे। बाद में नाटकीय तरीके से वह सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंचा। तभी सीओ सिटी व शहर कोतवाल टेऊंगा से स्कार्पियो व उसके चालक रमेशचंद्र प्रजापति निवासी सरायखांडेराय को लेकर पहुंच गए।
इसके बाद दोनों को एसपी ने बुलाकर पूछताछ किया। इसके बाद अपहरणकर्ताओं की तलाश में चालक को लेकर पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला। शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि संजय की तहरीर पर स्कार्पियो सवार चार अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी स्कार्पियो चालक को जेल भेज दिया गया और वाहन को सीज कर दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी र्हुइं हैं। मामला आशनाई का ही था। संजय को दूसरे के फेर में असलहाधारी उठा ले गए थे। बाद में उसे पहचानने के बाद छोड़ दिया लेकिन जिस युवक को अपहरणकर्ता ले जाना चाहते थे। संजय से उसकी जान पहचान है।