फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पुलिस बूथ के सामने दौड़ाकर डंडों से पीटा, वाहन तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर के तरदीपुर पुलिस बूथ के सामने हमलावरों ने लाठी डंडे से दौड़ाकर लोगों को पीटा। पिटाई से पांच लोग लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर घायल पक्ष के लोग पहुंचे तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद तनाव है।
विज्ञापन

मानिकपुर के करेंटी निवासी आयुष पांडेय उर्फ राजा (29) का मऊदारा गांव के मुन्ना तिवारी से जमीन को लेकर विवाद है। इसी विवाद में 22 जनवरी को भी दोनों पक्ष आमने-सामने हुए थे। रविवार की शाम आयुष पांडेय उर्फ राजा कुछ साथियों के साथ कार से करेंटी से कुंडा की ओर जा रहा था। उधर मुन्ना तिवारी भी पूरे धनऊ चौराहे से घर मऊदारा की तरफ जा रहा था।
आरोप है कि मानिकपुर के तरदीपुर के पास पुलिस बूथ के सामने आयुष ने कार से मुन्ना तिवारी की बुलेट में टक्कर मार दी। जिससे मुन्ना तिवारी व उनका भाई संजय घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पुलिस बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। देखते ही देखते लाठी-डंडे लेकर मुन्ना तिवारी पक्ष के लोग पहुंच गए। पुलिसकर्मियों के सामने हमलावरों ने लाठी-डंडे से आयुष पांडेय (28), राज शुक्ला (27), सिद्धार्थ पांडेय (27), अभय मिश्रा व शरद पांडेय (40) को दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वाहनों में भी तोड़फोड़ की। शोर-शराबे के बाद ग्रामीणों को एकत्र होता देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने घायलों को सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने आयुष पांडेय उर्फ राजा, शरद पांडेय को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। मानिकपुर थानाध्यक्ष जयचंद्र भारती ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी अपने घरों में नहीं हैं।

सिराथू कस्बे में ओपर ब्रिज के पास लगा जाम। संवाद

सिराथू कस्बे में ओपर ब्रिज के पास लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें