फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अयोध्या धाम के लिए कटरा गुलाब सिंह बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरागुलाब सिंह के साथ मानधाता, कटरामेदनीगंज के लोगों को अयोध्या धाम जाने के लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बस का संचालन शुरू कर दिया। रविवार को विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने हरी झंडी दिखाकर बस को अयोध्या के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कटरागुलाब सिंह, मानधाता सहित दर्जनों गांवों के लोग रामलला के दर्शन करने जाने के लिए परेशान थे। सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण लोगों ने विधायक से कटरागुलाब सिंह बस अड्डे से अयोध्या धाम के लिए बस चलाने की मांग की। विश्वनाथगंज विधायक ने एआरएम को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया।
इस पर एआरएम ने कटरागुलाब सिंह से अयोध्या धाम के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया। रविवार को विधायक जीतलाल पटेल ने हरी झंडी दिखाकर बस को अयोध्या के लिए रवाना किया। एआरएम निर्मल कुमार ने बताया कि बस सुबह सात बजे कटरा गुलाब सिंह से चलकर मानधाता, भगवतगंज, कटरामेदनीगंज के रास्ते प्रतापगढ़ आएगी। यहां से अयोध्या धाम जाएगी। दोपहर 12 बजे अयोध्या पहुंचेगी। दो बजे चलकर शाम आठ बजे कटरा गुलाब सिंह पहुंच जाएगी। यात्रियों को 226 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन


दो सौ रुपये में प्रतापगढ़ पहुंची बस
जिस बस को विश्वनाथगंज विधायक ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया उसको यात्री नहीं मिले। एआरएम ने बताया कि बस दो सौ रुपये में जिला मुख्यालय आई। अयोध्या के लिए यात्री नही होने के कारण बस को प्रयागराज भेज दिया गया।

सिराथू कस्बे में ओपर ब्रिज के पास लगा जाम। संवाद

सिराथू कस्बे में ओपर ब्रिज के पास लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें