एक करोड़ का दांव पूरा होते ही झूम उठा परिवार
हालांकि इस गेमिंग एप में उसनें कई बार 49 रुपए भी गंवाए हैं, लेकिन हर साल आईपीएल क्रिकेट मैच में टीम बना के गेम खेलना नहीं छोड़ा। 17 मई को हुए पंजाब किंग बनाम दिल्ली कैपिटल मैच में भी 49 रुपए देकर बनाई हुई टीम से एक करोड़ रुपए जीतने का दांव लगाया, जिसमे उसने एक करोड़ रुपए जीत लिए। एक करोड़ का दांव पूरा होते वह और उसका परिवार खुशी से झूम उठा। आसपास के लोगों को भी पता लगा तो वह भी इस लॉटरी को लेकर अचंभित होकर बधाई देने पहुंचने लगे। इंजमाम के पिता मुंबई में रहकर टैक्सी चलाने का कार्य करते हैं। इनाम जीतने की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोग इनके परिवार को बधाई देने पहुंच रहे हैं।