मेडिकल कॉलेज में दंपती और गार्ड के बीच हुए मारपीट के मामले में शासन ने प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी को कार्य मुक्त कर दिया। शासन ने मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. सोमनाथ को प्राचार्य की जिम्मेदारी दी है। दहिलामऊ निवासी सुनील सोमवंशी 20 मई को पत्नी के साथ मेडिकल कॉलेज गए थे। आरोप है कि उनके साथ मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने बदसलूकी की। कार में लगे एक पार्टी के झंडा को उतरवा दिया गया। कॉलेज परिसर में बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस सुरक्षाकर्मी समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर शासन ने डॉ. राजेश चतुर्वेदी को कार्यमुक्त करते हुए डॉ. सोमनाथ को प्राचार्य की जिम्मेदारी दी है।संवाद