राष्ट्रीय शिक्षा शिखर सम्मेलन में डा0 मुमताज अहमद को सम्मानित करते सांसद हंसराज हंस।
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। कुंडा के बरई स्थित एमएच महिला महाविद्यालय के प्रबंधक डा. मुमताज अहमद को दिल्ली में आयोजित 10वें राष्ट्रीय शिक्षा शिखर सम्मेलन में एकीकृत अचीवर्स की संचालन व चयन समिति की ओर से इंस्टीट्यूट आफ द ईयर आवार्ड से सम्मानित किया गया। शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें इस सम्मान से नेवाजा गया है। इसके पूर्व 15 फरवरी 2019 डा. मुमताज अहमद ग्लोबल अजीवर्स फाउंडेशन इंटरनेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस आवार्ड से सम्मानित किया जा चुके हैं। उन्हें यह सम्मान बैंकाक में मिला था। इसके बाद 14 जून 2019 को शिक्षा भारती आवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।