फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की संचालक की बेटी ने कर दिखाया ऐसा कि लोग....

Tue, 07 May 2019 01:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
CBSE 10th Board Result :
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक पाकर सेजल साहू ने जिले में टॉप किया है। 98.6 प्रतिशत अंक पाकर मयंक ने दूसरा व 98.2 प्रतिशत अंक पाकर अंश श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि आर्या पांडेय व हर्ष दूबे 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप चौथे स्थान पर रहे। पंाचवें स्थान पर गौरी सक्सेना रहीं। उसने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। जिले में पहला स्थान बनाने वाली सेजल के पिता आटाचक्की चलाते हैं। परीक्षा में सफलता मिलने से बच्चों में खुशी की लहर रही। विद्यालयों में बच्चों की भीड़ उमड़ी रही।

विज्ञापन



केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल, डाल्फिन पब्लिक स्कूल, संगम इंटरनेशनल स्कूल, आइंस्टीन पब्लिक स्कूल लालगंज में परीक्षा परिणाम देख बच्चे खुशी से झूम उठे। शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल चिलबिला की छात्रा सेजल साहू 98.8 प्रतिशत अंक पाकर जिले की टॉपर बनी है।


आइंस्टीन पब्लिक स्कूल के मयंक ने 98.6 अंक अर्जित कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शहर से सटे डाल्फिन पब्लिक स्कूल छींटपुर के अंश श्रीवास्तव 98.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरे स्थान  पर रहे। 98 प्रतिशत अंक पाकर संस्कार ग्लोबल स्कूल की आर्या पांडेय व डाल्फिन पब्लिक स्कूल के हर्ष दूबे संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन



जबकि 97.6 प्रतिशत अंक के साथ संगम इंटरनेशनल स्कूल की गौरी सक्सेना, आइंस्टीन पब्लिक स्कूल की शगुन शुक्ला व संस्कार ग्लोबल के नीलेश ने संयुक्त रूप से जिले में पंाचवां स्थान प्राप्त किया है। सोमवार को दोहपर 3 बजे परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इंटरनेट पर परिणाम देख बच्चे खुशी से उछल पड़े। परीक्षा में सफलता की खुशी से उत्साहित बच्चों ने एक- दूसरे का मुंह मीठा कराया।  
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें