डाॅ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. विकास को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कर
मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन विधि) सर्जरी को लेकर कार्यशाला हुई। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. केके तिवारी ने कार्यशाला की शुरुआत की।
उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पहली बार दूरबीन विधि से सर्जरी को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. विकास सिंह ने दूरबीन विधि से सर्जरी करने के तरीके व उपचार के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।
बताया कि दूरबीन विधि से सर्जरी बेहद सरल और कारगर है। इसमें मरीज को टांके तक नहीं लगाए जाते हैं। कार्यशाला के समापन पर चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश चतुर्वेदी, सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।