फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डॉक्टर के बेटे की नदी में डूबने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उड़ैयाडीह। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर में मंगलवार दोपहर सई नदी में नहाने के दौरान डूबने से चिकित्सक के 15 वर्षीय बेटे सादान की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सरखेलपुर निवासी डॉ. आजाद अली ने पट्टी-रानीगंज मार्ग पर प्रेमनगर जामताली में क्लीनिक खोल रखा है। मंगलवार को उनका बेटा सादान अपने बड़े भाई सुहैल व दो दोस्तों के साथ गोई गांव के करीब सई नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान सादान गहरे पानी में डूबने लगा। साथी व भाई ने बचाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे।
शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने उसकी नदी में तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नटका वीर बाबा घाट से 500 मीटर दूर सादान मिला। उसे लेकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें