फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सीएचसी में नहीं मिले चिकित्सक, कमियों पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह शनिवार की दोपहर बाबागंज विधायक विनोद सरोज और जनप्रतिनिधियों के साथ अचानक कालाकांकर सीएचसी पहुंच गए। जहां पर उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो आरबीएसके की टीम के डाॅ. मनीषा, डाॅ. पल्लवीमणि, डाॅ. जया, डाॅ. अनिल, बीपीएम उर्मिला मौर्या, बीसीपीएम प्रमोद मौर्या, सुपर वाइजर दीपक कृष्ण, अंजली शुक्ला, कन्या देवी आदि अनुपस्थित मिले। इस पर अधीक्षक डाॅ. मनोज वर्मा को फटकार लगाते हुए सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। कुंडा नगर स्थित जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी कार्यालय पर समस्याएं सुनी। एमएलसी ने कहा कि नगर के लोगों की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस मौके पर पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डाॅ. केएन ओझा, जिला पंचायत अध्यक्षपति कुलदीप पटेल, पूर्व प्रमुख संतोष सिंह, पंकज सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेल, अजय यादव, प्रधान शिव शरण विश्वकर्मा, भगवानदीन आदि समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें