फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ऑपरेशन के नाम पर डॉक्टर ने मांगे रुपये, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन के नाम पर पैसा मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले की जानकारी होने पर संबंधित डॉक्टर से प्राचार्य ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह तीमारदार प्रसव पीड़िता को लेकर महिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने तीमारदारों को ऑपरेशन की सलाह दी। परिजन तैयार हो गए। प्रसव पीड़िता को ओटी में ले जाया गया। हालांकि ऑपरेशन से पहले ओटी के बाहर निकलीं डॉ. प्रियंका सिंह कुछ स्वास्थ्य कर्मियों के साथ तीमारदार से ऑपरेशन के नाम पर पैसा मांगने लगीं। जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सीएमएस डॉ. रमेश पांडेय ने कहा कि मामले की जानकारी है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य को सूचित किया गया है। प्राचार्य ने संबंधित डाॅक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। वीडियो में डाॅक्टर को मरीज के स्वजन के साथ गालीगलौज और अपमानजनक बातें करते हुए भी सुना जा सकता है। डॉक्टर द्वारा कहा गया कि पैसे नहीं हैं तो बच्चा क्यों पैदा कर रहे हो। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सरोज प्रसाद ने बताया कि मामले में डॉक्टर प्रियंका सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें