फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न साझा करें निजी जानकारियां

Fri, 14 Jul 2023 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला में सीओ दिलीप सिंह ने दी नसीहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीपट्टी। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर शुक्रवार को पट्टी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला के दौरान क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विषयों के बारे में जानकारी दी। दावा किया, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस हमेशा प्रयत्नशील है। इसके लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
कहा, पुलिस छात्राओं की तरह सुरक्षा करती है। इसके लिए महिला हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। थानों में महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। आप इन प्लेटफॉर्म पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं, आपकी सूचनाएं गोपनीय रखी जाएंगी।
विज्ञापन

पीसीएस अफसर ज्योति मौर्या से छात्राओं की छवि पर उठ रहे सवावों के जवाव में बोले, किसी भी परिस्थिति में हिम्मत नही हारनी चाहिए। हर परिस्थिति का डटकर विवेकपूर्ण तरीके से मुकाबला करें, किसी से किसी की तुलना न की जा सकती है, न करनी चाहिए।
सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय यह ध्यान रखें कि आप अपरिचित लोगों से मित्रता न करें। अपनी जानकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने से बचें।
प्राचार्य डॉ.अखिलेश पांडेय ने उनका स्वागत और अंत में उनके प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में रामभजन अग्रहरि,, शिव शेखर पांडेय, निरीक्षक नंदलाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
अधिकारों के प्रति रहें सजग, सतर्क
सत्र के बाद सीओ दिलीप सिंह ने अर्चना यादव, कृतिका जायसवाल,आकांक्षा शर्मा, मुनमुन मिश्रा सहित अनेक छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। कहा, आप अपने अधिकारों के प्रति सजग, सतर्क रहेंगी तो आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अधिक शक्तिशाली बनेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें