फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी समेत गायब मिले आठ अफसर

Thu, 16 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
होली की खुमारी में डूबे अफसरों की मनमानी को देखने के लिए डीएम डॉ. आदर्श सिंह बुधवार को 10.45 बजे विकास भवन पहुंच गए। चुनाव बीतने के बाद अफसरों की निरंकुशता देख डीएम दंग रह गए। गायब मिले समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह सहित आठ  अफसरों और चार कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश देते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


चुनाव के बाद से कार्यालय छोड़कर गायब रहने वाले अफसरों पर डीएम का डंडा चल पड़ा। बुधवार की सुबह 10.45 बजे विकास भवन पहुंचने पर देखा कि आरईएस में अधिशासी अभियंता एनके दुबे, सहायक अभियंता पीके मिश्र और चंद्रिका प्रसाद यादव, वरिष्ठ सहायक मो. रजी, कनिष्ठ सहायक गीता त्रिपाठी,  चपरासी जयराम यादव नदारद हैं।

जिला कार्यक्रम विभाग के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, सीबीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, एआर कोआपरेटिव कार्यालय के प्रधान सहायक नूरमोहम्मद, डीएसटीओ जितेंद्र कुमार, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव भी कार्यालय से नदारद मिले। डीएम ने सभी अफसरों और कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। विकास भवन के शौचालय से उठ रही बदबू पर डीएम ने नाजिर को बुलाकर फटकार लगाते हुए अविलंब सफाई कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें