फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी की समस्या से शहरियों को मिलेगी राहत

Fri, 04 Aug 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कई मोहल्लों में सवा करोड़ की लागत से जलनिकासी के लिए नाले और इंटरलाकिंग का निर्माण होगा। इस प्रस्ताव पर जिलाधिकारी ने अपनी संस्तुति की मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिकांश वार्डों में जलनिकासी की समस्या है। बरसात के अलावा आम दिनों में भी लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। केंद्र सरकार से चौदहवें वित्त की धनराशि से इस बार नाला और इंटरलाकिंग निर्माण के लिए पालिका ने प्रस्ताव तैयार किया है। शहर के पश्चिमी सहोदरपुर वार्ड में जलनिकासी का प्रबंध न होने के कारण सड़क बनते ही उखड़ जाती है। इस वार्ड में भंगवा चुंगी से लेकर नया माल गोदाम रोड क्रासिंग तक नाले का निर्माण कराया जाएगा। दहिलामऊ उत्तरी में भी जलनिकासी के लिए ही नाले का निर्माण होगा। भैरोपुर वार्ड में हाईवे से लेकर बस्ती से होते हुए नाला व इंटरलाकिंग का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार है। इस बार चौदहवें वित्त से मिली धनराशि से शहर में नालों और सड़क का निर्माण होगा। पालिका के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी ने अपनी संस्तुति की मुहर लगा दी है। नगर पालिका के ईओ अवधेश यादव ने बताया कि करीब सवा करोड़ से होने वाले निर्माण से जलनिकासी की समस्या से काफी हद तक शहरियों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें