फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आठ साल में भी आईटीआई भवन तैयार नहीं होने पर डीएम ने एक्सईएन को फटकारा

Fri, 20 Oct 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ साल में भी आईटीआई भवन तैयार नहीं होने पर डीएम ने एक्सईएन को फटकारा
विज्ञापन

- बैठक में निर्माण खंड-2 के अधिशाषी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण का दिया निर्देश
प्रतापगढ़। आठ साल बाद भी आईटीआई जरियारी भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर डीएम ने आवास विकास परिषद के अधिशाषी अभियंता को फटकार लगाई है। डीएम ने 31 अक्तूबर तक का समय देते हुए कहा है कि अगर कार्य पूरा नहीं हुआ, तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैठक से लोक निर्माण विभाग खंड दो अधिशाषी अभियंता बृजमोहन सिंह के गायब मिलने पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन







डीएम संजीव रंजन ने 50 लाख रुपये से अधिक की लागत से बन रही निर्माण परियोजनाओं की बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक की। निर्माण कार्य में आवास विकास परिषद से निर्मित सीएचसी छितपालगढ़ में चहाददीवारी के निर्माण को अभी तक पूर्ण नहीं करने पर नाराजगी जताई। 100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय शिवसत रानीगंज के निर्माण कार्य को दिसंबर तक पूर्ण करने को कहा है। सेतु निर्माण के कार्यों में भूमि की रजिस्ट्री नहीं होने पर 15 दिन के अंदर कराने को कहा है। कुंडा तहसील के भदरी सीएचसी के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएम ने सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। डीएम ने परियोजनाओं के कार्यों के गुणवत्ता एवं सैम्पलिंग की जांच के लिए गठित टीमों को एक सप्ताह के में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें