प्रतापगढ़। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित घंटाघर चौराहे पर बृहस्पतिवार को राम के जयकारे गूंजते रहे। अवधी नगरी से जनकपुर के लिए बरात निकली। हाथी-घोड़ा व डिजिटल लाइट से सजे रथों पर बैठे चारों भाइयों की झांकी देखते ही बन रही थी। मिथिला नगरी में वैदिक मंत्रों के बीच भगवान श्रीराम तथा मां जानकी का हाइड्रोलिक मंच पर विधि-विधान से विवाह कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलगीतों के बीच वरमाला डालते ही सिया, श्रीराम की हुईं।
श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए तो जमकर आतिशबाजी भी हुई। देर रात तक भक्ति और आस्था का विहंगम नजारा बना रहा। गोपाल मंदिर में दोपहर तीन बजे गाजे-बाजे, घोड़ा, हाथी व रथों के साथ भगवान श्रीराम की बरात सजकर तैयार हुई। संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू ने चारों भाइयों की आरती उतारकर बरात की शुरुआत की।
बरात चौक घंटाघर से स्टेशन होते हुए बरात लौटकर जेलरोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची। यहां आरती-पूजन के बाद बरात चिलबिला के लिए रवाना हुई, जहां से रात घंटाघर पर पहुंची। यहां वैदिक मंत्रों के बीच राम व मां जानकी के विवाह की लीला हुई। डांडिया नृत्य के दौरान महिलाएं आस्था में डूबी रहीं।
इस मौके पर मंजी सिंह छाबड़ा, लखनलाल बाबा, राजेंद्र केसरवानी, सुरेश अग्रवाल, मनीष गुप्ता, प्रदीप केसरवानी, छेदीलाल, देवानंद, जितेश कुमार धर्मेदं सिंह, परमानंद मिश्रा, शीतला सोनी, सोना सिंह, अर्चना खंडेलवाल, सुधा अग्रवाल, रेखा उमरवैश्य, बीना केसरवानी, विनीता केसरवानी, अर्चना गुप्ता, ज्योति, रोशनी सिंह, लक्ष्मी सिंह, स्मिता, प्रीति, इंदिरा, सुमन, लक्ष्मी, समिता, ज्योति, सुनीता, वंदना शामिल रहीं।
इनसेट-
ठठेरी बाजार अयोध्या, मकंद्रूगंंज जनकपुरी
श्रीरामलीला समिति की ओर से ठठेरी बाजार को अयोध्या व मकंद्रूगंज को जनकपुरी बनाया गया था। घंटाघर को विवाह स्थल बनाया गया। अद्भुत रोशनी के बीच माहौल देखने लायक था।
इनसेट-
सेल्फी लेने की रही होड़
भगवान श्रीराम व मां जानकी के जयमाल के बाद पूरा वातावरण राममय हो गया। युवक, युवतियां और बच्चे भगवान राम व मां जानकी की झांकी के साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर दिखे।
इनसेट
फलाहार की भी रही व्यवस्था
राम बरात में शामिल बारातियों में नवरात्र के व्रतियों के लिए अलग से फलाहार की व्यवस्था थी। कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लगे हुए थे।
इनसेट
फोटो-15
कीचड़ से होकर गुजरी राम बरात
दशहरा पर्व की तैयारी को लेकर डीएम संजीव रंजन के निर्देश पर नगर पालिका की ओर से रामलीला मैदान की सफाई कराई गई लेकिन,सिप्तैन रोड पर जामा मस्जिद के पास नाले से कीचड़ निकालकर रास्ते पर रख दिया गया। जामा मस्जिद के पास कीचड़ जमा रहा। वृहस्पतिवार को राम बरात चौक से होकर सिप्तैन रोड होते हुए जेल रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची।
.......
सराफा कारोबारियों ने किया जानकी का कन्यादान
प्रतापगढ़। वृहस्पतिवार को चौक घंटाघर पर भगवान राम और मां जानकी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की लीला हुई। सराफा कारोबारियों को मां जानकी के कन्यादान की रस्म पूरी की। श्रीरामलीला समिति की ओर से वर और वधू पक्ष में शहर के अलग अलग लोग शामिल थे। जहां सराफा कारोबारी वधू पक्ष की ओर से रहे, वहीं वर पक्ष की ओर से समिति के पदाधिकारी शामिल थे।
वर पक्ष की ओर से रोशनलाल उमरवैश्य, श्यामशंकर, दिनेश सिंह दिन्नू, संजय खंडेलवाल, नितिन गुप्ता सहित हजारों राम भक्त शामिल रहे। वहीं वधू पक्ष की ओर से सराफा कारोबारी रवि केसरवानी, रिंकी केसरवानी, राजेश कुमार वैश्य, मनीष मोदनवाल आदि शामिल रहे। संवाद
...........