फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार, पेशकार व नाजिर को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 09 Jan 2019 12:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
जिलाधिकारी का निरीक्षण - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 शीतकालीन भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने मंगलवार को तहसील का निरीक्षण किया। फाइलों के रखरखाव को लेकर तहसीलदार, नाजिर व पेशकार को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत, ब्लाक का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मनगढ़ गांव में चौपाल लगाई। यहां विद्यालय और शौचालय का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तहसील पहुंचकर पहले तहसीलदार न्यायालय चेक किया। यहां फाइलों के रखरखाव को लेकर नाराजगी जताई और तहसीलदार, नाजिर और पेशकार को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने तहसील में पानी की टंकी, आरओ वाटर, शौचालय, साफ सफाई के बारे में जानकारी की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत कुंडा का निरीक्षण किया। यहां किस मद से कितना पैसा आया इसकी जांच की।
साथ ही सफाई और शौचालयों के बारे में जानकारी की। इसके बाद ब्लाक में उन्होंने सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। ब्लाक में 137 आवास अधूरे होने की बात पर बीडीओ से इसके बारे में बात की। कहा कि जनप्रतिनिधियों की मदद से सभी आवास जल्द पूरे कराए जाएं। उन्होंने बाबागंज ब्लाक के मनगढ़ गांव में चौपाल लगाई और कार्यों की समीक्षा की। शौचालय और विद्यालय भी चेक किए गए। ग्रामीणों की मांग पर गोशाला और एएनएम सेंटर खुलवाने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान विद्युत विभाग से अधिशाषी अभियंता और सीडीपीओ के न मौजूद होने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके पूर्व उन्होंने महेशगंज थाने का निरीक्षण किया। थाना परिसर में खड़ी गाड़ियों नीलामी का भी निर्देश दिया। थाने के अभिलेखों का निरीक्षण के दौरान खामी मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें