फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी और बीईओ कार्यालय में गंदगी देख भडक़े डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव के बाद पहले समाधान दिवस का आयोजन रानीगंज तहसील में मंगलवार को हुआ। 144 फरियादियों का दर्द सुनने के बाद डीएम मार्कण्डेय शाही सीएचसी और बीईओ कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। सीएचसी में बेहद गंदगी और नर्सिंगहोम का स्टीकर लगे होने पर प्रभारी को फटकगार लगाते हुए सप्ताह भर में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन

बीईओ कार्यालय में गंदगी देखकर बीईओ को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई कराने को एक सप्ताह का मौका दिया है। डीएम ने चेताया है कि अगर एक सप्ताह में सफाई की दशा नहीं सुथरी तो निलंबन की कार्रवाई होगी।
मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन रानीगंज तहसील में हुआ। क्षेत्र के 144 फरियादियों ने अफसरों से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। राजस्व की 20, पुलिस विभाग 35, विकास विभाग 30 और 59 शिकायतें अन्य विभागों ैसे संबंधित थीं। इसके बाद सीएम सीएचसी रानीगंज पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल की बाउंड्रीवाल के सामने दुकानें लगाकर अतिक्रमण किया गया था, चारों तरफ गंदगी थी, कूलर में पानी भरा हुआ था, मरीजों के बैठने की व्यवस्था ठीक नहीं थी और अस्पताल की दीवारों पर नर्सिंगहोम के स्टीकर लगे थे। आपरेशन थिएटर में चादर बेहद खराब थी, आयुष्मान भारत वार्ड और बगल गैलेरी में टूटे हुए स्ट्रेचर पड़े थे।
एसटीआर कक्ष में फर्श खराब होने पर डीएम ने सीएमओ से 15 दिन के भीतर टाइल्स लगवाने को कहा। डीएम ने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक आनंद सिंह और स्टोर में दवाओं का रख-रखाव ठीक नहीं होने पर चीफ फार्मासिस्ट आरसी वर्मा को फटकार लगाते हुए सप्ताह भर में सुधार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर सुधार नहीं होता है तो अधीक्षक और फार्मासिस्ट को निलंबित किया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रानीगंज के निरीक्षण में कार्यालय के अंदर शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने पर बीईओ विमलेश त्रिपाठी को फटकार लगाते हुए रख-रखाव ठीक करने को कहा। अनुचर अजय कुमार पांडेय के गायब रहने पर निलंबित करने का निर्देश दिया।
बीईओ कैंपस के मॉडल प्राइमरी स्कूल में पंजीकृत 79 बच्चों के सापेक्ष 36 बच्चे मिलने और छह अध्यापकों के तैनात होने पर बीएसए से अधिक शिक्षकों को हटाने को कहा है। उपनिदेशक कृषि प्रसार कार्यालय के निरीक्षण में प्रशांत चतुर्वेदी सहायक लेखाधिकारी और तकनीकी सहायक प्रशांत सिंह गायब मिलने पर जानकारी मिली कि वह अवकाश पर हैं। कार्यालय के बाहर गंदगी देखकर सप्ताह भर में साफ कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें